पुरुषों के स्पर्म में भी मिला कोरोना वायरस!

नई दिल्ली। कोरोना संक्रामक पर नए शोध में दावा किया गया है कि पुरुषों के स्पर्म/वीर्य में भी सार्स-सीओवी-2 कोरोना वायरस की मौजूदगी मिली है। यह अध्ययन चीन के शांगक्यू म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों पर किया गया है। अध्ययन के तहत 38 संक्रमित पुरुष मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई थी। इनमें से छह मरीजों के स्पर्म यानी वीर्य में सार्स-सीओवी-2 का संक्रमण मिला है। इससे पहले तक कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस मनुष्यों में नासिका, गले और फेफड़ों तक ही सक्रिय है। यह वायरस मल, लार और मूत्र में भी पाया गया है। एक अन्य शोध में सामने आया है कि लीवर और किडनी तक भी इसकी मौजूदगी और असर पाया गया। वैज्ञानिकों की चुनौती और बढ़ गई है। जहां इसके लक्षणों की अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है, वहीं इसका स्ट्रेन बदलना और शरीर के अन्य अंगों तक प्रसारित होना नई चिंता है। वैज्ञानिकों का ये भी कहना है कि ये निष्कर्ष प्रारंभिक हैं और बहुत ही कम लोगों पर शोध किया गया है। मुख्यत: संक्रमण श्वसन की बूंदों या नजदीकी संपर्क से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक नजदीकी ज्यादा खतरनाक है। सामान्य व्यक्ति में इसकी आशंका कम है। यह भी देखने की जरूरत है कि वायरस स्पर्म के अंदर सक्रिय है या नहीं। अगर है तो कितने समय सक्रिय रहता है। क्या उससे खतरा है। ऐसे में ये कहना अभी मुश्किल है कि शारीरिक संबंध से संक्रमण फैल सकता है या नहीं। ब्रिटेन की शेफील्ड यूनिवर्सिटी में एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर एलेन पैसी का कहना है कि कोविड-19 सेक्सुअली ट्रांसमिट होता है कि नहीं, अभी तक इसके कोई पुख्ता परिणाम नहीं मिले हैं। पुरुष प्रजनन पर कोविड-19 के दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी