ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में डॉक्टर व कैमिस्ट गिरफ्तार

बूंदी (राजस्थान)। जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ को मरीज का ऑपरेशन करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दलाल की भूमिका निभाने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार मरीज लोकेश मीणाा ने एसीबी बूंदी में शिकायत दी थी कि उसका भाई अशोक मीणा जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ ओपी धाकड़ से जाकर मिला और उन्हें बताया कि उसके भाई लोकेश के पैर में फ्रैक्चर है। डा. धाकड़ ने लोकेश के पैर का ऑपरेशन ओजस अस्पताल में करने को कहा और ऑपरेशन करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। डॉ. धाकड़ ने लोकेश मीणा को पैसे खुद ना लेकर मेडिकल स्टोर संचालक रमेश को देने के लिए कहा। एसीबी अधिकारी तरुण कान्त सोमानी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी धाकड़ को दलाल मेडिकल स्टोर संचालक रमेश तेली समेत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपी चिकित्सक पांच हजार रुपए पहले ही ले चुका था। बूंदी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related Posts

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह पीतमपुरा के शिवाजी मार्केट में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फोन करता था। कॉल सेंटर के…

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़