नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा गया कैमिस्ट

चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने बुडै़ल स्थित एक मेडिकल स्टोर के मालिक को 1000 नशीली दवाइयां और 50 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी 47 वर्षीय अमृतपाल के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जानकारी अनुसार इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-34 थाना के एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 9.30 बजे वहां से दिल्ली नंबर की एक कार गुजर रही थी। टीम को देखते ही कार वापस मुडऩे लगी, तभी टीम ने कार को रुकवा लिया और चालक से पूछताछ शुरू कर दी। कार की तलाशी के दौरान एक थैले से 1000 नशीली दवाइयां और 50 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चालक नशीली दवाइयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम आरोपी को सेक्टर-34 थाने ले गई और मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी बुडै़ल में सिंह मेडिकोज के नाम से स्टोर चलाता है। आरोपी पिछले काफी समय से ज्यादा दामों पर नशीली दवाइयां बेचता था।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार