मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम रोड स्थित चार दवा दुकानों पर दबिश दी। इसके अलावा लोहानीपुर की एक फैक्ट्री पर भी छापेमारी की। स्टेट ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिसलय के निर्देश पर दो ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने निरीक्षण किया।

चार मेडिकल स्टोरोंं पर संदिग्ध दवाओं की जांच

विभाग की टीम ने बेनी माधव लेन स्थित मां तारा एजेंसी, जीएम रोड की मेडिसिन हाउस, मां अर्पणा और पूजा मेडिको में रेड की। इस दौरान पैरासिटामोल, निमेसुलाइड, बॉनिसान टॉनिक समेत कई दवाएं जांची गई। टीम ने लाखों रुपये मूल्य की संदिग्ध दवाओं की जांच की। 20 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री

टीम ने लोहानीपुर के भगवती सदन, महावीर पथ स्थित एम/एस एंडिसन्स फार्मिक्स नाम की फैक्ट्री में दबिश दी। जांच में फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का लाइसेंस नहीं मिला। इसके बावजूद वहां दवाएं बनाई जा रही थीं। टीम ने फैक्ट्री से दो उत्पाद जब्त किए। इनकी कीमत करीब 18,140 रुपये बताई गई है। दोनों उत्पादों को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। विभाग ने यहां दवा निर्माण पर रोक लगा दी है।

मेडिकल

स्टेट ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिसलय ने बताया कि नकली, नशीली और अवैध तरीके से दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों और दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। बिना लाइसेंस दवा बनाना और बेचना गंभीर अपराध है। ऐसी दवाओं से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। बीमारी ठीक होने के बजाय बढ़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

जांच में कई जगह बिना बिल और बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री की जानकारी मिली है। जीएम रोड दवा कारोबार का प्रमुख केंद्र है। यहां से पूरे बिहार में दवाओं की आपूर्ति होती है। यहां संदिग्ध दवाएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब्त दवाओं की जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार