प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचने के लिए घूमता युवक गिरफ्तार

बिश्रामपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दतिमा चौक में घेराबंदी कर नशीली दवाइयां बेचने के लिए घूम रहे भुनेश्वरपुर निवासी राजेंद्र साहू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से 11,520 नग नशे के लिए इसतेमाल किए जाने वाले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार करंजी चौकी प्रभारी चित्ररेखा साहू को सूचना मिली कि एक युवक नशीली दवाइयां बेचने ग्राहक की तलाश में दतिमा चौक में घूम रहा है। सूचना पर एसपी राजेश कुकरेजा को वस्तुस्थिति से अवगत करा करंजी चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल घेराबंदी कर दतिमा चौक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भुनेश्वरपुर निवासी राजेंद्र साहू पिता सुपाड़ी लाल साहू 24 वर्ष को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने राजेंद्र के बैग एवं उसके पास मिले कार्टून से नशे के उपयोग में लाए जाने वाला 480 पत्ता में 11,520 नग स्पास्मो प्राक्सीवन प्लस कैप्सूल बरामद किए। बरामद माल का दस्तावेज पेश नहीं करने पर करंजी पुलिस ने आरोपित राजेंद्र साहू के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट की धारा 21 बी के तहत अपराध दर्ज कर उसे सूरजपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी चित्ररेखा साहू ने बताया कि युवक के कब्जे से जब्त कैप्सूल की बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर