कार में प्रतिबंधित दवा ले जा रहा मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक के कब्जे से 75 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी डेरा पुरबिया खानपुर कोलिया निवासी किशोर कुमार और उसके सप्लायर सुशील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। जांच में दो आरोपी विनोद कुमार निवासी लंडी व जितेन्द्र निवासी अम्बाला को काबू कर उनके कब्जे से 10 हजार नशे की गोलियां बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस के अनुसार गत दिवस प्रबंधक थाना सदर थानेसर उपनिरीक्षक नरेश कुमार की टीम थाना सदर थानेसर एरिया में गश्त के लिए लाडवा कुरुक्षेत्र रोड पर मौजूद थी। उसी समय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किशोर कुमार पुत्र धनपत निवासी डेरा पुरबिया गांव खानपुर कोलियां जो खानपुर कोलियां में किशोर मेडिकोज के नाम से दवाइयों की दुकान करता है, वह अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में आसपास के इलाके में नशीली गोलियां सप्लाई करने व बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर कड़ामी मोड़ लाडवा पीपली रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद लाडवा की तरफ से गाड़ी आई, जिसे रोका गया। चेकिंग में गाड़ी में सफेद लिफाफों में 10 डिब्बे नशीली दवा व दूसरे लिफाफे में 5 डिब्बे गोलियां पाई गई। चेक करने पर लेबल के अनुसार प्रत्येक डिब्बा में 50 पाउच व प्रत्येक पाउच में 100 गोलियां मिली। ड्रग इंस्पेक्टर रितु मैहला ने बताया कि 75 हजार गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी किशोर कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह ये नशीली गोलियां सुशील कुमार उर्फ पिन्टू निवासी मेहरा जिला कुरुक्षेत्र से खरीद कर लाया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश