हिमाचल की 3 दवाओं, हैंड सेनेटाइजर समेत देशभर में 10 दवाओं के सैंपल फेल

बद्दी।  एशिया की 45 फीसदी दवा (Medicine) निर्यात करने में तमगा हासिल करने वाले हिमाचल प्रदेश के के उद्योगों की दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के जारी होने वाले ड्रग अलर्ट में फेल हो रही है।  सीडीएससीओ के ताजातरीन ड्रग अलर्ट में देशभर की फेल हुई 10 दवाओं में से हिमाचल के फार्मा उद्योगों की 3 दवाएं पैमाने पर खरा नहीं उतरी है।  खास बात यह है कि कोरोना के दौर में सबसे लाजिमी हैंड सेनेटाइजर के सैंपल भी फेल हुआ है। बीबीएन के दो और ऊना के एक उद्योग की दवा इस बार के ड्रग अल्र्ट में फिर फेल हुई है।सीडीएससीओ द्वारा सितंबर माह में देशभर से 646 दवाओं के सैंपल एकत्रित किए थे, जिसमें से 636 दवाएं मानकों पर खरा उतरी और 10 दवाएं सब स्टैंडर्ड पाई गई, जिसमें हिमाचल की 3 दवाएं शामिल है।

फेल होने वाली दवाओं में मैसर्ज वीनस बायोसाईसिंज प्राईवेट लिमिटेड एक्सपोर्ट प्रोमोशन इंडस्ट्रियल पार्क फेस-1 झाड़माजरी बददी की रैनिस-300 (रैंटीडिन-300 एमजी) का बैच नंबर वीएनटी-19ए02, मैसर्ज मेडिपोल फार्मास्यूटिकल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड 1199/3 भुडड बददी की क्लोपीडोगरेल एंड एसप्रिन का बैच नंबर टीएसीबी-010 और मैसर्ज कॉसवे फार्मास्यूटिकल प्लॉट नंबर 11सी इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल तहसील हरोली ऊना की इसोप्रोपाईल एल्कोहल कारबोपॉल ट्राईथेनोलैमाईन, ग्लीसरिन एवं क्लोरेहैक्सडीन डायग्लूकोनेट हैंड सेनेटाईजर (सेफ एंड क्लीन हैंड सेनेटाईजर) का बैच नंबर सी-02 फेल हुआ है। इन दवाओं के सैंपल ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश, सीडीएससीओ साउथ जोन चेन्नई व सीडीएससीओ ईस्ट जोन कोलकता से लिए गए और इनकी जांच जांच आरडीटीएल चंडीगढ़ व सीडीएल कोलकता में हुई है।
सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए है, वहीं फेल हुए सैंपलों के बैच मार्किट से हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ