सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने सिस्टम पर उठाया सवाल

हिसार। हिसार सिविल अस्पताल के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डॉ. पूनिया सिस्टम पर कई सवाल खड़े करते दिखाई रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हवाई अड्डा 2018 में बन गया, लेकिन जहाज कितने उड़े। स्वास्थ्य विभाग के सभी आठ वेंटिलेटर तो चले नहीं, जहाज क्या उड़ेंगे। हांसी में वेंटिलेटर चालू होता तो पिछले दिनों तड़प-तड़प कर मरे एक मरीज की जान बच सकती थी। बतादे कि वीडियो में डॉ. रमेश पुनिया ने कहा है कि दो साल पहले 2018 में भी एयरपोर्ट बना था, कितने जहाज उड़े, हर किसी को पता है। हम कोरोना में पिछले करीब आठ माह से लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास आठ वेंटिलेटर अभी तक चालू नहीं हो सके हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। हांसी में पेंशेंट की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, उसका बेटा रोता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। आज तक उसकी जांच नहीं हो पाई। उसके लिए कौन जिम्मेदार था? वेंटिलेटर चालू होता तो मरीज की जान बच सकती थी। गौरतलब है कि वहीं सीएमओ रत्ना भारती ने नागरिक अस्पताल के पीएमओ को पत्र भेजा है, जिसमें कहा कि रमेश पूनिया बायोलॉजिस्ट का सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग हिसार द्वारा वेंटिलेटर्स के उपयोग न करने पर सवाल उठाए गए हैं, जोकि एक गंभीर मामला है और इससे सरकार व स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब होती है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसमें पांच सदस्यीय जांच कमेटी में पीएमओ, उप सिविल सर्जन, उप सिविल सर्जन आईडीएसपी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी गायनी डॉ. अनीता बंसल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र संधीर शामिल रहेंगे। 30 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सीएमओ ने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी वेंटिलेटर चालू अवस्था में हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। हिसार के सीएमओ ने वायरल वीडिया में सरकार और स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब करने की बात कहते हुए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बैठा दी है और 30 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अस्पताल के सभी आठ वेंटिलेटर चालू हालत में हैं।

Related Posts

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

नई दिल्ली। पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से काफी उम्मीदें जगी हैं। पैंक्रियाटिक कैंसर को सबसे घातक कैंसर में से एक मान जाता है। इसे साइलेंट किलर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद