स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल पर मारा छापा , एमटीपी किट बरामद

हिसार । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नारनौंद के दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पुराना बस स्टैंड जींद रोड स्थित स्नेहा मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर गर्भपात की एमटीपी किट व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद कीं। साथ ही कार्रवाई के बाद टीम ने स्नेहा मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। वहीं, पुलिस ने स्नेहा मेडिकल स्टोर के मालिक मोहन लाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच जारी थी।
वहीं, सामान्य अस्पताल के सामने स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई की गई, लेकिन यहां से टीम को कोई एमटीपी किट नहीं मिली। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने दुकानों में रखी दवाइयों के स्टॉक की भी जांच की। स्वास्थ्य विभाग को कुछ दिनों से नारनौंद के दो मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की किट होने की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते वीरवार को हिसार की डिप्टी सीएमओ डॉ. अनामिका बिश्नोई, नारनौंद के एसएमओ डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. तरुण भूटानी, डॉ. विक्रम सिंह, रामकुमार व नारनौंद थाना प्रभारी उमेद सिंह की टीम चिह्नित किए गए मेडिकल स्टोर पर पहुंची। टीम में शामिल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दुकान में रखी दवाइयों के स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान किया और प्रतिबंधित दवाइयों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से टीम ने एक एमटीपी किट और कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद की है।

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक