WHO दे दी चेतावनी – वैक्सीन डोज की कालाबाजारी मुश्किलों को बढ़ाएगी

नई दिल्ली। कोरोना की वैक्सीन आने से पहले ही दुनिया के तमाम अमीर देशों ने उसकी जमाखोरी शुरू कर दी है। जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी लगता है कि वैक्सीन डोज की कालाबाजारी मुश्किलों को बढ़ाएगी। डब्लूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एडनैम गेब्रेसस ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं एक बात साफ कर दूं कि वैक्सीन राष्ट्रवाद इस वैश्विक महामारी को कम नहीं करेगा बल्कि इसको और फैलाएगा। अगर इसी तरह से कोरोना की वैक्सीन थोड़े से संपन्न देशों की मुट्ठी में रहेगी तो दुनिया के दूसरे देशों में त्राहिमाम मचेगा। बताना लाजमी है कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने प्रति व्यक्ति पांच-पांच डोज तक वैक्सीन की प्री बुकिंग करा रखी है। इस बात को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी नाराज है। डब्लूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एडनैम गेब्रेसस ने कहा कि वैक्सीन राष्ट्रवाद इस वैश्विक महामारी को कम नहीं करेगा बल्कि इसको और फैलाएगा। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 2400 मिलियन डोज, यूरोपीय संघ ने 2065 मिलियन डोज, ब्रिटेन ने 380 मिलियन डोज, कनाडा ने 338 मिलियन डोज, इंडोनेशिया ने 328 मिलियन डोज, चीन ने 300 मिलियन डोज और जापान ने 290 मिलियन डोज की प्री बुकिंग कर रखी है। जबकि दुनिया के गरीब देशों के लिए ये डोज 3200 मिलियन है। बता दें कि अमीर देशों की आबादी दुनिया की 13 फीसदी है, लेकिन वे वैक्सीन की 50 फीसदी से ज्यादा डोज की प्री बुकिंग कर चुके हैं। वैक्सीन डोज को लेकर बड़े देशों के इस रवैये की कीमत अन्य देशों को चुकानी पड़ सकती है। दरअसल कोरोना पर काम करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि वैक्सीन की दो डोज किसी एक शख्स के इलाज और बचाव के लिए काफी है, लेकिन दुनिया के कुछ संपन्न देशों ने तो पांच-पांच डोज तक की प्री बुकिंग कर रखी है। ब्रिटेन ने प्रति व्यक्ति 5 से ज्यादा डोज, अमेरिका ने 4.88 और यूरोपीय संघ के देशों ने 3.33 डोज की प्री बुकिंग कर रखी है। गौरतलब है कि अभी कोरोना की वैक्सीन आने की कोई पक्की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उसकी होर्डिंग की बड़े देशों की तैयारी एक खतरनाक लक्षण है। दुनिया की जो बड़ी-बड़ी कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बना रही हैं, उन्होंने करीब-करीब दाम भी तय कर रखे हैं। मॉडर्ना की वैक्सीन की प्रति डोज कीमत 2800 रुपये है। वहीं फाइजर की 3000 रुपये,ऑक्सफोर्ड की 225 रुपये और सीरम इंस्टीट्यूट की करीब 240 रुपये है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए