गुजरात से हो रही नशीली दवाइयों की सप्लाई

जोधपुर। जोधपुर नशीली दवाइयों को लेकर केंद्र बना हुआ है। यहां गुजरात से नशीली दवाइयां सप्लाई हो रही है। ये नशीली दवाइयां जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से होती हुई प्रदेश के विभिन्न जिलों और फिर पंजाब राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंच रही हैं। दरअसल जोधपुर में मनोचिकित्सक सेंटर पर सीधे सप्लाई होने वाली दवाइयां जोधपुर की होलसेल फर्मों की दुकान पर मिल रही है।

हाल ही में सरदारपुरा स्थित एक फर्म पर 4 डिब्बा दवाइयां मनोविकार केन्द्र पर सीधे मिलने वाली बरामद हुई। ये दवाइयां बिना बिल की थी। जबकि फर्म संचालक को अब तक जेल से जमानत नहीं मिली है।तो वहीं सहायक औषधि नियंत्रक – राकेश वर्मा के मुताबिक नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार को लेकर विभाग सतर्क है। समय-समय पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई हो रही है। हाल ही में की गई कार्रवाई में नशीली दवाइयों का लिंक भी गुजरात से ही सामने आया था।

दरअसल नशीली दवाइयों के सेवन के बाद किसी तरह की स्मैल मुंह से नहीं आती है। जबकि शराब, गुटखा, सिगेरट के सेवन के बाद स्मैल मुंह में रह जाती है। ऐसे में युवा ज्यादातर नशीली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। ये नशीली दवाइयां भी शहर के मुख्य बाजार की बजाय शहर के आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा मिलती है। ज्यादातर नशे में कोडिन, मनोचिकित्सा, दर्द निवारक और नींद की गोलियां काम ली जा रही हैं।

गौरतलब है कि ये दवाइयां राजस्थान में धानेराव, पालनपुर व मेसाणा होते हुए गुढ़ामालानी, सांचौर, लोहावट,फलोदी, बाप, बीकानेर व गंगानगर आदि इलाकों से पंजाब के लिए सप्लाई हो रही हैं। पुलिस व एनसीबी की कार्रवाई में लिंक इन्हीं इलाकों में सप्लाई होने के सामने आते हैं।

हालांकि नशीली दवाइयों में मनोविकार केन्द्रों में सीधे मिलने वाली दवाइयां तक जोधपुर के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के दौरान मिल रही है। कई बार ऐसे मामले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस व औषधि नियंत्रण संगठन विभाग की कार्रवाई में सामने आए हैं। ज्यादातर नशीली दवाओं पर मैन्यूफेक्चर फर्मों में गुजरात क्षेत्र का नाम सामने आ रहा है।

 

 

 

Related Posts

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

गुरुग्राम (हरियाणा)। दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। दवाओं के तीन नमूनों की जांच करवाई गई थी। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग…

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

बादशाहपुर। प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित हुआ है। वजीराबाद गांव स्थित जय शीतला मेडिकल एंड जनरल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थी। इस मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए