तीन मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो में मिली खामियां

पिपली। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने दवा नियंत्रण अधिकारी के साथ मिलकर पिपली में तीन दवा की दुकानों पर छापेमारी की। दो स्टोर कमी पाई गई। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एमटीपी किट मिलने की सूचना पर की गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे नियमित कार्रवाई बता रहा है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट मिलने की सूचना थी। इसके आधार पर ही टीम बनाकर छापेमारी की गई। यहां पर कई तरह की कमी पाई गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार एमटीपी किट नहीं बेची जा सकती। यह अपराध है। इसमें स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई करता है। बता दें कि डॉ. आरके सहाय ने बताया कि कुछ दवाओं को चिकित्सक के परामर्श पर ही बेचा जा सकता है और उसका रिकॉड रखना भी जरूरी है। इसके अलावा कई दवाओं के पक्के बिल नहीं मिले थे, जिसके बाद दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानों पर ऐसा कुछ नहीं मिला है जो गंभीर लापरवाही हो। एमपीटी किट मिलने की सूचना मिली थी। हालांकि पीएनडीटी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सहाय ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव, राजीव, मनोज और ब्लाक आशा कॉर्डिनेटर की एक टीम गठित की गई थी। टीम ने दवा नियंत्रण अधिकारी रितु मैहला के साथ मिलकर पिपली में तीन दवा की दुकानों पर जांच की। डॉ. गौरव ने बताया कि जांच के दौरान दवा नियंत्रण अधिकारी रितु मैहला को तीन में से दो दुकानों में कमियां पाई गई, जबकि एक में व्यवस्था ठीक मिली। रिकॉर्ड रखना जरूरी है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 16 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची