स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टेबलेट के लिए यूएसएफडीए की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड को उसके प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि अनुमोदित उत्पाद फार्मास्युटिकल और चिकित्सीय रूप से संदर्भ सूचीबद्ध दवा (आरएलडी) डेल्टासोन टैबलेट, 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम, फार्माशिया और अपजोन कंपनी के समकक्ष है।

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका उपयोग सूजनरोध अथवा एक प्रतिरक्षा-दमनकारी दवा के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग एलर्जी संबंधी विकार, त्वचा की स्थिति, अल्सरेटिव कोलाइटिस, गठिया, लूपस, सोरायसिस या श्वास विकारों के उपचार में किया जाता है।

दरअसल इस दवा का उपयोग एलर्जी, सांस की बीमारी और गठिया सहित कई प्रकार के लिए बीमारियों के लिए किया जाता है। स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि स्ट्रेट्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड को संयुक्त राज्य खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम की क्षमता वाले प्रेडनिसोन टैबलेट्स यूएसपी के लिए मंजूरी मिल गई है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस