नशीले फेंसेडिल सिरप की 50700 शीशियां कीं जब्त, 5 तस्कर काबू

वाराणसी। यूपी में स्पेशल टास्क फोर्स की वाराणसी इकाई को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने लगभग 1 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध नशीली फेंसिडिल सिरप बरामद की है। नशे की इस बड़ी खेप के साथ STF ने 5 तस्कर भी पकड़ लिए हैं। दरअसल नशे के कारोबार में फेंसिडिल सिरप के अपने ग्राहक हैं और इसकी डिमांड उन जगहों पर ज्यादा है जहां पर शराब पर पाबंदी है या गरीब तबके के लोग रहते हैं।

दरअसल इस गिरोह द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मादक पदार्थों एवं दवाओं की तस्करी कर पूर्वाेत्तर राज्यों में भेजा जा रहा है, जहां इन दवाओं का उपयोग नशा करने के लिये किया जा रहा है। STF को जांच में पता चला था कि एक गिरोह द्वारा वाराणसी के भुल्लनपुर में एक गोदाम बनाकर फेंसिडिल सिरप को अवैध रूप से लाकर रखा जाता है और उसके बाद उसे पूर्वोत्तर राज्यों और अन्य जगहों पर तस्करी के माध्यम से भेजा जाता है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फेंसिडिल सिरप, कफ सिरप के रूप में उपयोग किया जाता है।

फेंसिडिल में कोडिन नामक केमिकल पाया जाता है, जिसे एक साथ अधिक मात्रा में लेने पर नशा होता है। बिहार, प. बंगाल एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में नशा करने वाले लोग इसका प्रयोग नशीले पदार्थ के रूप में करते हैं और यह सिरप वहां पर ऊंचे दामों में बिकता है। बता दें कि इस बड़ी कार्रवाई में STF के हत्थे 10-20 हजार नहीं बल्कि 50,700 फेंसेडिल की शीशियां हाथ लगीं।

जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। जिस गोदाम से ये शीशियां बरामद की गईं हैं वो वाराणसी के थाना रोहनिया के अंतर्गत भुल्लनपुर एरिया में आता है। STF ने इस मामले में तस्कर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार किये गए हैं। नशे की ये बड़ी खेप बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में सप्लाई होनी थी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश