24 मेडिकल डिवाइसेज की ऊंची कीमत संदेह के घेरे में, NPPA ने कीमतों का मांगा ब्योरा

नई दिल्ली। देश में 24 तरह के मेडिकल डिवाइसेज के दाम काफी ऊंचे हो गए हैं, जिसे संदिग्ध मानते हुए मोदी सरकार ने सख्ती दिखाई है। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने इनकी कीमतों का ब्योरा मांगा है। इनमें डिजिटल थर्मामीटर से लेकर सीरिंज तक शामिल हैं। दरअसल एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री के कोऑर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि अपने अध‍िकार क्षेत्र में आने वाले उत्पादों के अध‍िकतम खुदरा मूल्य पर निगरानी रखना चाहता है तो उसे पहले आयातित उत्पाद की कीमत पर नजर रखनी चाहिए, जिस पर कि जीएसटी लगाया जाता है। उससे यह समझ में आ जाएगा कि इन उत्पादों पर कितना ऊंचा मार्जिन रखा गया है।

गौरतलब है कि सरकार ने मेडिकल डिवाइसेज को भी ड्रग्स की कैटेगरी में शामिल कर दिया है। फिलहाल 28 तरह के मेडिकल डिवाइसेज को अथॉरिटी द्वारा रेगुलेट किया जाता है। NPPA चार तरह के मेडिकल डिवाइस- कोरोनरी स्टेंट, ड्रग इल्युटिंग स्टेंट, कंडोम और इंट्रायूटरीन डिवाइसेज की कीमतों को पहले ही फिक्स कर चुका है। बाकी मामले में यह अपेक्षा की जाती है कि मैन्युफैक्चरर खुद ही कीमत को नियंत्रित रखें। NPPA ने इन 24 तरह के मेडिकल डिवाइसेज के मैन्युफैक्चरर और आयातकों से कहा है कि वे सभी उत्पादों की कीमतों के बारे में ब्योरा जमा करें।

पिछले हफ्ते जारी एक निर्देश में NPPA ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह जनहित में इन सभी मेडिकल डिवाइसेज के अध‍िकतम खुदरा मूल्य को नियंत्रित कर सकता है। जिन उत्पादों की कीमतों का ब्योरा मांगा गया है, उनमें नेबुलाइजर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन, डिजिटल थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, सर्जिकल ड्रेसिंग्स, ब्लड बैग, एचआईवी के लिए इन विट्रो डायग्नोस्टिक डिवाइसेज, HbsAg और HCV, डिस्पोजबल हाइपोडर्मिक सीरिंज आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए