चार साल से इस शहर ड्रग इंस्पेक्टर का पद खाली, दवा दुकानदारों की चल रही मनमानी

दरभंगा, जासं। जिले में औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) का पद पिछले चार साल से खाली है। इस कारण समय-समय पर की जानेवाली दवा दुकानों की जांच नहीं हो पा रही है। हालांकि बीच में कुछ दिनों के लिए एक ड्रग इंस्पेक्टर की पदस्थापना की गई थी। फिर उनका भी स्थानांतरण किसी कारणवश हो गया। इधर सिविल सर्जन कार्यालय में समीक्षा के बाद जारी की जानेवाली दवा दुकानदारों की सूची भी वक्त पर जारी नहीं की जा रही है। नतीजतन दवा दुकानदारों की मनमानी चल रही है। मामले में सिविल सर्जन संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार किया गया है। सीमित संसाधनों के साथ काम किया जा रहा है। समय रहते समस्या दूर कर ली जाएगी।

इस समस्या की बाबत सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार किया गया है। पत्र में कहा गया है कि कार्यालय में इन दिनों कई महत्वपूर्ण पदों के रिक्त रहने से बहुत सारे आवश्यक काम ठप पड़ गए हैं। बताते हैं कि जिले में ड्रग इंस्पेक्टर के तीन पद खाली पड़े हैं। उपर से जिला मेडिकल का हब माना जाता है। इस स्थिति में सिविल सर्जन चाहकर भी दवा दुकानदारों की मनमानी पर रोक नहीं लगा पाते।

शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश दवा की दुकानों पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी दवा दुकानें संचालित हो रही हैं। जानकार बताते हैं कि पिछले पांच साल से (वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक) एक बार भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दवा दुकानदारों की दुकानों की जांच नियमित तौर पर नहीं हो पाई है। विशेष परिस्थिति में जांच के लिए बाहर से अधिकारी बुलाए जाते हैं।

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस