सी. आई.ए ने मारा छापा: 43,500 नशीली गोलियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

हिसार। सी. आई.ए. की टीम ने मंगलवार रात 2 बजे बीड़ बबरान में छापा मारकर वहां के अमितपाल व 12 क्वार्टर एरिया के रजत को पकड़कर नशे की 43,500 गोलियां बरामद की हैं। सदर थाना पुलिस ने देनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सी.आई.ए. की टीम सरकारी गाड़ी में बाइपास पर तलवंडी राणा के निकट मौजूद थी। पुलिस को वहां सूचना मिली कि बीड़ बबरान का अमितपाल और 12 क्वार्टर एरिया का रजत नशे की गोलियां बेचने का काम करते हैं। वे अब भी अमितपाल की ढाणी में भारी मात्रा में नशे की गोलियां लिए हुए हैं। उसके बाद पुलिस कर्मचारी बीड़ बबरान में पहुंचे।

वहां अमितपालव रजत अपने- अपने कंधे पर प्लास्टिक का एक-एक कट्ठा उठाए हुए ढाणी से हाईवे तलवंडी राणा की तरफ आते दिखाई दिए। वे पुलिस पार्टी को देखकर अचानक मुड़कर खेतों की तरफ तेज-तेज कदमों से चलने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने दौड़कर दोनों को काबू कर लिया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर डी.एस.पी. नारायण चंद को बुलाया। फिर अमितपाल व रजत के कट्टों की तलाशी ली तो अमितपाल के कट्टों में नशे की 14,500 गोलियां मिली। उसके बाद रजत के कट्टे में नशे की 29,000 गेलियां मिली। उसके बाद पुलिस दोनों को नशीली गोलियों समेत साथ ले गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एस.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस दोनों से इस बारे में पूछताछ कर रही है कि वे नशे की की इतनी बड़ी खेप कहां से लाए। कहीं ऐसा तो नहीं कि लॉकडाऊन के चलते शराब ठेके बंद होने पर वे शराब पीने वालों को शराब की जगह नशे की गोलियां बेच रहे हों। हालांकि अब निश्चित समयावधि में ठेके खुले रहते है। पुलिस दोनों से गहराई से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट