नकली दवा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

अलीग़ढ। महानगर के सासनी गेट इलाके से नकली दवा प्रकरण में फरार चल रहे कमलेंद्र उर्फ कुक्कू को पुलिस ने ऑपरेशन-420 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पूर्व में जेल भेजे गए अशोक के साथ मिलकर दवाओं की पैकिंग करने व बाजार में सप्लाई देने का काम करना स्वीकारा है। पूछताछ में उसने अन्य तथ्य भी उजागर किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार कानपुर की क्राइम ब्रांच की सूचना पर पिछले सप्ताह यहां सासनी गेट ब्रह्मनपुरी से अशोक नाम के फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ा था। वह कानपुर से नकली दवा लाकर उन पर यहां लेबल लगाकर अलीगढ़ के अलावा मेरठ तक सप्लाई दे रहा था। उसी से पूछताछ में उसके साथी कमलेंद्र पुंढीर उर्फ कुक्कू निवासी रामलीला मैदान का नाम उजागर हुआ था। कई दिन के प्रयास के बाद ऑपरेशन-420 के तहत कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने स्वीकारा है कि नकली दवा बनाने में पैकिंग करने व बाजार में सप्लाई देने में उसकी भूमिका थी।

Related Posts

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

नई दिल्ली। डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता मिली है। इजरायल के विज्ञानियों ने इसमें अहम सफलता हासिल की है। तीन दवाओं के मेल से चूहों में डायबिटीज को रिवर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 1 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 2 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त