लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

बेंगलुरु (कर्नाटक)। लेबलिंग नियम उल्लंघन के चलते 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त किए हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने कॉटनपेट क्षेत्र में यह कार्रवाई की। अधिकारियों को दो प्रतिष्ठानों पर लेबलिंग में कई अनियमितताएं मिलीं। टीम ने यहां से लगभग 13.79 लाख मूल्य के चिकित्सा उपकरण जब्त किए।

जब्त किए उत्पादों में श्रवण यंत्र, क्लिनिकल और डिजिटल थर्मामीटर, सर्जिकल दस्ताने, मूत्र थैली और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल थे। कई उत्पादों पर बैच संख्या, निर्माण और समाप्ति तिथि सहित अनिवार्य लेबल विवरण नहीं मिले। विभाग ने मंडेव सर्जीफार्मा प्राइवेट लिमिटेड से 6,57,031 और श्री मंडेव सर्जिकल्स से 7,21,590 मूल्य के उत्पाद जब्त किए।

लेबलिंग संबंधी कई उल्लंघन पाए गए

मंडेव सर्जीफार्मा द्वारा बेचे जाने वाले कई उत्पादों की सूची है। इनमें ग्लास स्लाइड, श्रवण यंत्र, वैरिकाज़ नस के लिए मोज़े, आंखों को धोने के कप, आदि शामिल हैं। अनियमितताएं उत्पादों के अनुसार अलग-अलग थीं। कुछ उत्पादों पर बैच नंबर और समाप्ति तिथि नहीं थी। अन्य पर निर्माता का विवरण या चिकित्सा उपकरण लाइसेंस नंबर नहीं थे। कुछ उत्पादों पर एमआरपी भी नहीं थी।

श्री मंडेव सर्जिकल्स के निरीक्षण में एनीमा सेट जैसे उत्पादों में लेबलिंग नियम उल्लंघन मिली। रिकॉर्ड में ऑक्सीजन फाइन एडजस्टमेंट वाल्व और गर्भाशय बैलून टैम्पोनेड जैसे उत्पादों की भी लेबलिंग नहीं मिली है। विभाग ने सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। उपभोक्ताओं से लेबल की जांच करने का आग्रह किया गया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई है। जीएम रोड स्थित महिमा…

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित