सरकारी अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीजों को नहीं मिल रही पैरासिटामोल

अमेठी। सरकारी अस्पतालों में दवाओं का टोटा देखने को मिल रहा है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में जरुरी दवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रहीं है। मरीज मजबूरन वो दवाएं बहार से खरीद रहें है। सरकारी अस्पताल में बुखार आदि से ग्रसित आने वाले मरीजों को पैरासिटामोल दवा तक नहीं मिल पा रही है। इसके लिए उन्हें मेडिकल स्टोर से खरीदना मजबूरी बन गया है।

महज कोरोना का टीका लगवाने वाले लोगों को ही यह दवा उपलब्ध कराई जा रही है।जिला अस्पताल के सीएमएस के डा. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा अभी पूरी तरह से चार्ज नहीं मिल पाया है। इस लिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पैरासिटामोल दवा तो बहुत जरूरी है। इस दवा का अस्पताल में रहना आवश्यक है। मामले की जानकारी कर व्यवस्था कराई जाएगी। बता दें कि नवीन जिला अस्पताल भवन में जिला अस्पताल का संचालन शुरु करा दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला अस्पताल भवन में स्थानांतरित कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उपकरण के अलावा कुछ भी जिला अस्पताल स्तर का नहीं है।

इन दिनों अस्पताल आने वाले मरीजों को पैरासिटामोल दवा के लिए मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि लगभग पंद्रह दिन से यह दवा आम मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। महज कोविड टीकाकरण कराने वालों को ही देने का आदेश दिया गया है। जिला अस्पताल के पहले सीएमएस की तैनाती शासन द्वारा कर दी गई है जिससे जिला अस्पताल की सभी सुविधाएं जल्द लोगों को मिलने की उम्मीद है। कोड आवंटन के बाद अलग से बजट मिलने पर सुविधाएं बढ़ सकेंगी।

 

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली