डेंगू : नोटिस से नहीं सुधरे अस्पताल, काटा चलान

नई दिल्ली:
बढ़ती गर्मी में डेंगू मच्छर (एडीज इजिप्टी) का लार्वा मिलने के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राजधानी में बचाव के लिए सूचना निर्देश दिए जा चुके हैं। लेकिन कई संस्थानों ने नोटिस के बावजूद इन निर्देशों की अनदेखी कि तो एनडीएमसी ने चालान थमाना शुरू कर दिया। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा अभी हाल ही में राम मनोहर लोहिया अस्पताल, शिवाजी स्टेडियम और आकाशवाणी भवन का चालान काटा गया है। एनडीएमसी ने अब तक 212 नोटिस भी जारी किए हैं। नई दिल्ली क्षेत्र में कई स्थानों पर डेंगू मच्छरों की ब्रीडिंग पाई जा रही है। नॉर्थ एवेन्यू, लेडी हार्डिग अस्पताल, पर्यावरण भवन, जनपथ स्थित आर्ट गैलरी में डेंगू मच्छर की ब्रीडिंग पाई गई है। एनडीएमसी ने इन सभी को नोटिस भेज कर जरूरी कदम उठाने को कहा है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में चार जगहों पर डेंगू मच्छर के लार्वा मिले थे। अस्पताल को दो बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन हालात नहीं सुधरे। एनडीएमसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी संस्थान नहीं सुधर रहे हैं, इसलिए अब चालान काटा जा रहा है। गर्मी के कारण लोग अप्रैल से ही कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। कूलर में डेंगू मच्छर का लार्वा पनपता है। इसलिए इस बार अभी से सभी हेल्थ इंस्पेक्टर को जांच के लिए लगाया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। इस बार डेंगू विकराल रूप धारण कर सकता है क्योंकि इसके लिए अनुकूल माहौल बना हुआ है।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 13 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 13 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 14 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट