कोरोना की दूसरी लहर के बाद दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं दिल के मरीज

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया। अब विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर का भी देश में खतरा मंडरा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के बाद heart problem के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है।

डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की संख्या में बीते साल के मुताबिक 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। जो लोग एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, उनमें ये परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सीने में दर्द, धड़कन का बढ़ना, जी मचलना, सांस फूलना जैसी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। जांच करने पर रिपोर्ट में पता चलता है की यह मरीज दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं। जब तक दिल तक खून की आपूर्ति नहीं होती है, तो ऐसे में ही दिल की बाई साइड में जोरदार होता है और दिल का दौरा पड़ जाता है। कभी-कभी दिल में दर्द नहीं होता है, तो भी दिल का दौरा पड़ जाता है। इसे साइलेंट हार्ट अटैक कहते हैं।

पारस अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर अमित शर्मा ने कहा कि पोस्ट कोविड या सामान्य मरीजों की ह्रदय की धमनियों में खून के थक्के और नसों में ब्लॉकेज मिल रहा है। इसके इलाज के लिए एंजियोप्लास्टी की जा रही है, जबकि पांच प्रतिशत गंभीर मरीजों की बाइपास सर्जरी भी करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि लोग दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पताल में हर सप्ताह ऐसे तीन से चार मामले आ रहे हैं, जहां गंभीर स्थिति में मरीज की सर्जरी की जा रही है। इसलिए आवश्यक है की लोग ह्रदय की बीमारियों के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचान कर इलाज करायें।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए