चिकित्सक पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, दवा व्यवसायी व स्वास्थ्य कर्मियों की उठी सुरक्षा की मांग

सीतामढी। शहर के डुमरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मंगलवार की देर रात अपराधियों द्वारा चिकित्सक पर की गई अंधाधुंध फायरिंग की घटना एवं दवा व्यवसायी मो. हासिम अंसारी की हत्या का चिकित्सक संघ एवं दवा विक्रेता संघ ने विरोध जताया है। आईएमए एवं दवा विक्रेता संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसपी से भेंट कर चिकित्सक, दवा व्यवसायी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की मांग की है।

साथ ही घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से बताया कि पिछले दिनों डुमरा रोड स्थित राजोपट्टी शिव मंदिर के समीप एक दवा दुकानदार मो. हाशिम की हत्या कर दी गई। मंगलवार को देर रात अपराधियों के अंधाधुंध फायरिंग से एक नर्स की मौत व डॉ. शिवशंकर महतो बुरी तरह जख्मी हो गए। जहां चिकित्सक का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इससे चिकित्सक चिकित्सा कर्मियों तथा दवा व्यवसायी में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

वहीं शहर में अपराधियों के बढते मनोबल से आम आदमी मेंअसुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। जहां एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सभी संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में आईएमए के अध्यक्ष डॉ.युगल किशोर प्रसाद,सचिव डॉ. जय शंकर प्रसाद,डॉ. प्रतिमा आनंद,डा राजेश कुमार सुमन व दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस