जनऔषधि केंद्र – पुरानों की सुध नहीं, नए खोलने की तैयारी

झारखंड

गरीब लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पूर्व में खोले गए जन औषधि केंद्रों की हालत बेहद खस्ता है। कई जगहों पर जन औषधि केंद्र केवल नामभर के रह गए है, उन पर दवाओं का घोर अभाव है और सरकार ने हालिया बजट में 3000 नए जनऔषधि केंद्र खोलने की घोषणा कर दी। झारखंड में पहले से मौजूद जनऔषधि केन्द्र दम तोड़ रहे हैं। झारखंड की सवा तीन करोड़ की आबादी को सस्ती सुलभ और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो, इसके लिए करीब चार साल पहले जन औषधि केन्द्रों की शुरुआत हुई थी इस योजना के तहत राज्य से सभी जिला अस्पतालों तथा तीनों मेडिकल कॉलेजों में जनऔषधि केन्द्र खोले गए थे पर आज ज्यादातर केन्द्रों में दवा लगभग समाप्त होने को है। पेरासिटामोल, विटामिन, एंटिबॉयोटिक्स तक नदारद हैं. 280 दवाओं की जगह 30-40 दवाओं से काम चलाया जा रहा है, मरीज और उनके परिजन जनऔषधि केन्द्रों से बैरंग लौट रहे हैं, दवा के लिए जनऔषधि केंद्र पहुंचे सरफराज ने बताया कि डॉक्टर ने छह दवा लिखी है, पर एक भी नहीं मिल सकी। सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट गिरि किशोर कुमार मानते हैं कि पैरासिटामोल, ओआरएस, एंटीबायोटिक आदि उनके पास उपलब्ध नहीं है।
सूबे के सभी जिला मुख्यालयों में जनऔषधि केन्द्रों की स्थिति यही है. हर बार सप्लायर द्वारा दवा सप्लाई करने में लेटलतीफी की बात कही जाती है अब तो रांची के सिविल सर्जन डॉ ए. के. चौधरी ने साफ कर दिया है कि दवा खरीद की वर्तमान व्यवस्था बदले बिना सुधार संभव नहीं है, वर्तमान में केवल आनुषंगिक इकाइयों से दवाएं लेने की व्यवस्था है।
खैर, बीमार लोगों के लिए जेनेरिक दवा की दुकानें बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. पर दवाओं के आभाव में सरकारी जनऔषधि केन्द्र दम तोडऩे के कागार पर हैं। जिससे गरीब लोगों पर बीमारी खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 7 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 7 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 5 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 5 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट