दवाओं की बेकद्री – पहले एक्सपायर, फिर कूड़ेदान में जा रही लाखों की दवा

झारखंड (गढ़वा)
अनुमंडलीय अस्पताल में प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये की दवा एक्सपायर होती है इस बार अनुमंडलीय अस्पताल में एक्सपायरी दवा फेंके जाने का मामला भी सामने आया है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई लाखों रुपये की स्लाइन की बोतल तथा मलेरिया की दवा अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अस्पताल में बने पीट में डाल दिया गया। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई डी फाइव तथा एनएस की सैंकड़ों बोतल स्लाइन फरवरी माह में एक्सपायर हो जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर अस्पताल के पीछे बने पीट्स में डाल कर छुपा दी गई।
अस्पताल में बना पीट प्रसव के दौरान निकलने वाले प्रेसेंटेक्सा को फेके जाने के लिए बनाया गया है। एक्सपायर दवा को वहां इसलिए फेंका गया, ताकि आम लोगों की नजर नहीं पड़ सके।  एक्सपायर दवा को फेंके जाने के संबंध में अस्पताल कर्मियों से जानने का जब प्रयास किया गया, तो किसी ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया यदि उक्त पीट में देखा जाये तो मलेरिया जोन होने के बावजूद मलेरिया का प्रेमाक्वीन तथा विगत वर्ष भी अनुमंडलीय अस्पताल में किशोरियों को दिया जाने वाला आयरन की एक लाख गोली एक्सपायर थी, जिसका अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये बताया गया था। मामला प्रकाश में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई के बजाय अधिकारी उन्हें बचाने का प्रयास किया था। इस संबंध में पूछे जाने पर जिले के सिविल सर्जन ने कहा कि इस तरह की जानकारी नहीं थी। अब मिला है, दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 12 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 13 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट