दवाओं के साइड इफेक्ट से HIV मरीजों के जीवन पर संकट

नई दिल्ली : एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि दवाओं से होने वाले साइड इफेक्ट से एचआईवी मरीजों के जीवन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. HIV मरीजों में बुखार, अधिक नींद आना, चक्कर आना, उल्टी-दस्त, भूख नहीं लगना, सिर-दर्द पेट से संबंधित और थकान जैसे साइड इफेक्ट देखने को मिल रहे हैं.

एसएमएस अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर पर वर्ष-2019 में आने वाले 525 मरीजों के एडीआर पैटर्न का अध्ययन के दौरान यह खुलासा हुआ. इस वायरस के साथ जीने वाले 25 फीसदी मरीजों में टीबी भी मिला है. HIV से ग्रसित मरीजों में 21 से 40 साल तक की उम्र वाले पुरुष अधिक पाए गए. यह शोध कार्य डॉ. लोकेंद्र शर्मा के अधीन डॉ. चारू जैन ने किया है.

एसएमएस हॉस्पिटल के एआऱटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि मरीजों को दी जाने वाली टीनोफोविर, लेमिवुडीन तथा इफाविरेंज दवाओं से नींद, चक्कर आना और भूख नहीं लगना जैसे साइड इफेक्ट देखने को मिल हैं. इफाविरेंज की जगह अब डोल्यूटिग्रावीर दवा दे रहे हैं

HIV सिंड्रोम के मरीजों को टीनोफोविर, लेमिवुडीन और इफाविरेंज दवाओं से अधिक साइड इफेक्ट के साथ और भी गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है, गंभीर हालत होने पर उनकी दवाएं बंद करनी पड़ रही है.

शोध के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि ऐसे मरीज भी मिले जिन्हें चकते, एनीमिया (खून की कमी), लीवर व गुर्दे भी प्रभावित हुए हैं. शरीर पर चकते इंफाविरेंज से साइड इफेक्ट के चलते हो रहे हैं.

  • Related Posts

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 12 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 11 views
    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 11 views
    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

    नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 12 views
    नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 12 views
    एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

    • By Desk
    • November 15, 2026
    • 21 views
    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील