मासूम के फेंफड़े से निकाला गया हार का टुकड़ा

कोच्चि : एक साल के बच्चे के फेफड़े में फंसे हार के एक टुकड़े को एक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक निकाल लिया। बच्चे ने टुकड़े को निगल लिया था।

दंपति बिनशाद और फातिमा ने अपने एक साल के बच्चे को बहुत ज्यादा खांसी करते देख चिंतित थे। वे उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे में बच्चे के फेफड़े में हार का एक टुकड़ा फंसे होने का पता चला।

बच्चे को दो-तीन अस्पतालों में रेफर किया गया। आखिरकार बच्चे को कोच्चि के अमृता अस्पताल ले जाया गया।
इस असपताल में चीफ इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. टिंकू जोसेफ के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया द्वारा बाएं फेफड़े के ऊपरी लोब में फंसे हार के टुकड़े को सफलतापूर्वक हटा दिया।

डॉ. जोसेफ ने कहा, इतने छोटे बच्चे के फेफड़े से हार का टुकड़ा निकालना एक मुश्किल काम था। ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया लगभग 30 मिनट तक चली और 24 घंटे के भीतर बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ