डोलो-650 दवा बनाने वाली कंपनी के परिसरों में सर्च ऑपरेशन

बेंगलुरु : कोविड महामारी में बुखार और दर्द कम करने वाली दवा के रूप में बेहद मांग में रही डोलो-650 की विनिर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड के परिसरों पर आयकर विभाग ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन चलाया।

आयकर अधिकारियों ने बताया कि विभाग इस कंपनी के बेंगलुरु स्थित परिसरों की तलाशी के दौरान वित्तीय दस्तावेजों, बही-खातों और कारोबार वितरण नेटवर्क से जुड़े ब्योरे पर गौर कर रहा है। इस फार्मा कंपनी पर कर चोरी के आरोप लगे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कंपनी से संबंधित अन्य शहरों में मौजूद ठिकानों और इसके प्रवर्तकों एवं वितरकों के परिसरों को भी तलाशी अभियान में शामिल किया गया है।

हालांकि दवा कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वह फार्मास्युटिकल उत्पादों एवं दवाओं के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों एपीआई के निर्माण एवं विपणन से जुड़ी हुई है। कंपनी के मुताबिक, देशभर में उसकी 17 उत्पादन इकाइयां हैं और वह विदेशों में भी कारोबार करती है।

इसके प्रमुख उत्पादों में डोलो-650, एम्लांग, लुब्रेक्स, डायप्राइड, विल्डाप्राइड, ओल्माट, एवस, ट्राइप्राइड, बैक्टोक्लैव, टेनीप्राइड-एम और आर्बिटेल शामिल हैं। इनमें से डोलो-650 दवा कोविड महामारी के दौरान डॉक्टरों एवं दवा विक्रेताओं की पसंदीदा बनी रही।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए