चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एम्स को मिला ऑल इंडिया नंबर वन रैंक

नई दिल्ली : चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) देश भर में पहले स्थान पर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार 15 जुलाई को उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की है।

इस रैंकिंग में एम्स को प्रथम स्थान दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह रैंकिंग जारी की है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस रैंकिंग के मुताबिक एम्स जहां देशभर में नंबर वन चिकित्सा शिक्षा संस्थान है, वहीं पीजीआई चंडीगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तीसरा स्थान क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर को मिला है।

इसी तरह यदि दंत चिकित्सा शिक्षा की बात करें तो इसमें सवीथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस चेन्नई प्रथम स्थान पर है। फामेर्सी से जुड़े शिक्षण संस्थानों की बात करें तो नई दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द देशभर में प्रथम स्थान पर है। दूसरे स्थान पर हैदराबाद का नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एजुकेशन एंड रिसर्च है। भारत फार्मेसी के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ है। यहां चौथा स्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली को मिला है। इस श्रेणी में पांचवा स्थान बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी को दिया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु को देश का सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। वहीं देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास भारत का शीर्ष शैक्षणिक संस्थान घोषित किया गया है। एनआईआरफ-2022 राष्ट्रीय रैंकिंग में इन संस्थानों ने यह स्थान हासिल किया है।

भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु को देश का सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बना है। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया अब देशभर में तीसरा शीर्ष विश्वविद्यालय बन गया है।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 5 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 16 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील