आई हॉस्पिटल में गलत इलाज से गई आठ मरीजों की आंख की रोशनी, मामला दर्ज

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित केसीसी आई हॉस्पिटल में गलत इलाज ने आठ लोगों की आंख की रोशनी छीन ली है। इनमें से एक बुजुर्ग गंगाधर सिंह के इलाज के दौरान उनकी दाईं आंख निकालकर उसकी जगह कांच की गोली लगा दी गई।

मामले का खुलासा 11 महीने बाद हुआ है। इसके बाद हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ जमशेदपुर के साकची थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

गलत इलाज के चलते रोशनी गंवाने वाले सभी लोग जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल के कीताडीह गांव के रहने वाले हैं।
पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जिले के डीसी को सौंप दी है।

बताया गया है कि एक आंगनबाड़ी सेविका इस गांव के आठ लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए बीते वर्ष नवंबर में जमशेदपुर के कालीमाटी रोड स्थित केसीसी आई हॉस्पिटल लेकर आई थी। इन सभी लोगों को मोतियाबिंद और आंख की दूसरी परेशानियां थीं। कहा गया था कि सभी का इलाज सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नि:शुल्क होगा।

घाटशिला पहुंचकर मामले की जांच करने के बाद पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन ने कहा कि वे इस मामले में हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा के साथ अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप देंगे। घाटशिला के एसडीओ ने भी इस मामले में में पीड़ितों से जानकारी ली है। इस बीच पीड़ितों की आंख की जांच के लिए तीन डॉक्टरों के बोर्ड का गठन किया गया है।

Related Posts

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

बादशाहपुर। प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित हुआ है। वजीराबाद गांव स्थित जय शीतला मेडिकल एंड जनरल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थी। इस मामले…

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

नई दिल्ली। कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी नई कम कीमतें लागू होंगी। इस संबंध में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्पष्ट किया है। पहले से बाजार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 0 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़