डेंगू की रोकथाम के लिए जारी हुई हेल्पलाइन नंबर

वाराणसी। डेंगू के नियंत्रण के लिए जनपद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गंभीर है और इसकी रोकथाम के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देशानुसार डेंगू के मरीजों की सुविधा के लिए जनपद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने दी। सीएमओ ने बताया कि जनपद प्रशासन की पहल पर काशी इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (केआईसीसीसी) की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 0542-2720005 जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पाण्डेयपुर के नंबर 8700481231, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय के नंबर 7460850285 और आईएमएस बीएचयू के टेली मेडिसिन सेवा के नंबर 0542-2368029 व 9450533348 पर संपर्क किया जा सकता है । इस नंबर के जरिए डेंगू एवं वायरल बुखार संबंधी उपचार के बारे में चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है

सीएमओ ने बताया कि जनपद के सभी शहरी 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और ब्लॉक स्तरीय समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू के निःशुल्क जांच और उपचार व्यवस्था मौजूद है । उन्होने स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि डेंगू के संभावित लक्षण दिखने पर सभी व्यक्तियों की तत्काल प्रभाव से जांच कराकर उनका जल्द से जल्द उपचार कराएं।

उन्होने समस्त आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि डेंगू के संभावित लक्षण दिखाई देने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच, उपचार और परामर्श के लिए भेजना सुनिश्चित करें । समुदाय को डेंगू के लक्षण, कारण, उपचार, बचाव सहित क्या करें और क्या न करें के बारे में भी जानकारी दें । सीएमओ ने समस्त चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित आशा कार्यकताओं को निर्देशित किया कि डेंगू की रोकथाम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट