नकली कफ सिरप के मामले में पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से राहत

यूपी के उन्नाव में शक्ति नगर मोहल्ले में पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। वहीं मामले पर कोर्ट ने स्टे लगा दिया है।

बता दें कि लगभग 2 साल पहले पुलिस की निशानदेही पर नकली कफ सिरप पकड़ा गया था। इसकी पुष्टि औषधि विभाग ने भी की थी। जिसके बाद निर्माता व वादी ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था और कहा कि उसका सिरप असली है। उसे गलत मामले में जेल भेजा गया है।

वहीं इस मामले में दो ड्रग इंस्पेक्टर, दो दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पुलिसकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में राहत मिल गई है और राज्य सरकार और निर्माता को नोटिस जारी किया गया है।

शक्ति नगर मोहल्ले में खांसी की दवा बनाने वाले अजय वाजपेई के यहां करीब 2 साल पहले पुलिस ने छापेमारी की थी और ड्रग विभाग को इस बारे में बताया गया था। मौके पर पहुंचे ड्रग अधिकारियों ने उसे नकली बताते हुए जांच के लिए लैब में भेज दिया था।

वहीं मामले में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर हाल ही में औषधि निरीक्षक गंगा घाट कोतवाली में तैनात दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है और इसके साथ ही मामले पर स्टे लगा दिया गया।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ