दवा थोक विक्रेता से 20 लाख रुपए की ठगी

पंचकूला : हरियाणा के पंचूकला में लगातार अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अब ताजा मामला पंचकूला सेक्टर-20 से पुलिस थाना से सामने आया है। यहां एक कंपनी मालिक के साथ 19 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता शुभम मोगा ने कहा कि फतेहपुर में हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनकी दवा कंपनी है।  बिजनेस सेटल करने के लिए  साल 2021 में उन्होंने होलसेल दवाइयों काम शुरू किया था। बिजनेस शुरु करने के कुछ दिनों बाद ही प्रदीप चंद्र जोशी पंजाब निवासी उनके पास पहुंचा और खुद को एक दवाई कंपनी का रिप्रजेंटेटिव बताया और उसने बताया कि उसे दवाइयों के बारे में काफी जानकारी है।

इसके बाद से आरोपी प्रदीप चंद्र जोशा का हमेशा उनके यहां आना जाना लगा रहता था।  आरोपी ने बताया कि सुभम मोगा को बताया था कि उसकी बड़ी-बड़ी कंपनियों में जानकारी है। आरोपी ने उन्हें लालच दिया कि वह उनके बिजनेस को चला देगा और मार्केट में उसे बहुत अच्छा तजुर्बा भी है। इस तरह आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी ने कुछ बड़ी कंपनियों के ट्रेडिंग की दवाइयां उपलब्ध करवा दी और इस प्रकार आरोपी ने शिकायतकर्ता के बिजनेस में ताक झाक करने लगा और शिकायतकर्ता को बिना बताए उनके नाम से दवाइयों के ऑर्डर देने लगा।

आरोपी छोटी बड़ी मात्रा में दवाइयां बेच दिया करता था।  सभी दवाईयों का पैसा वो खुद ही रख लिया करता था। आरोपी ने शिकायतकर्ता के विश्वास का दुरुपयोग किया और उनके द्वारा दिए गए ऑर्डर के दिए गए सिक्योरिटी चेक उनसे लेकर उससे भी दुरुपयोग करता था। इस तरह आरोपी ने अपने अन्य साथियों मिलकर उनसे करीब 19 लाख 55 हजार रुपए ठग लिए। जब कंपनी संचालक को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन