पुलिस ने 34 हजार प्रतिबंधित कफ सिरफ, 1.63 लाख नशीली दवाओं के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

भागलपुर: नशा तस्करों के खिलाफ बिहार के भागलपुर में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 5 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ अभियान चला कर बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ को बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर में प्रतिबंधित कफ सिर्फ और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का भंडारण किया जाता है जिसके बाद पुलिस के द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित कफ सिरप कोडीन की 34250 बोतल के साथ-साथ अफीम से बनने वाली प्रतिबंधित नशीली गोली की 1 लाख 63 हजार 200 टैबलेट बरामद की गई है। इन नशीली दवाओं की मार्केट वैल्यू एक करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है। वही नशे के कारोबार में संलिप्त पांच आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ये आरोपी भागलपुर समेत कटिहार, बांका सहित बिहार के कई अन्य जिलों में नशीली दवाओं की सप्लाई करते  थे। पांच आरोपियों में से 2 कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। पप्पू सोनार और पप्पू मिश्रा दोनों ही जिले के कुख्यात अपराधी हैं। दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। पप्पू सोनार के खिलाफ कुल 26 मामले दर्ज हैं, वहीं इस गिरोह के मुख्य सदस्य पप्पू मिश्रा पर 4 प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि भागलपुर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों के थाना प्रभारियों की टीम बनाकर छापेमारी की शुरुआत की गई। सबसे पहले ततारपुर थाना क्षेत्र के कसवा गोलाघाट में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी पप्पू सोनार और उसके शागिर्द पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 30 कार्टून प्रतिबंधित दवा बरामद की गई।

वहीं दोनों से पूछताछ के बाद तिलकामांझी थाना क्षेत्र के गंजी मिल फेज टू के एक गोदाम में छापेमारी की गई जहां से 34 हजार कोडीन कफ सिरप के साथ 1 लाख 63 हजार 200 नशीली टैबलेट बरामद की गई। यहां से गौरव केसान को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुंदीचक से भी पुलिस ने 50 कार्टून प्रतिबंधित दवा बरामद की है। इस छापेमारी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 7 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 6 views
    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 6 views
    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 7 views
    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 8 views
    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

    • By Desk
    • November 8, 2026
    • 15 views
    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ