कोरोना के शक में बिना जांच किए ना लें एंटीबॉयोटिक दवायें, सरकार की ओर से जारी हुए दिशा-निर्देश

Covid Update: देश में इन्फ्लूएंजा वायरस के साथ-साथ कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी (Covid Update) देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से  कहा गया है कि जब तक जांच से कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हो तब तक एंटीबॉयोटिक दवाएं नहीं खानी चाहिए।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1637662094786170880?s=20

बंद जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें (Covid Update)

दिशा निर्देश में कहा गया है कि दवा लेने से पहले कोरोना संक्रमण के साथ अन्य स्थानिक संक्रमण की संभावना को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। हल्की बीमारी में स्टेराॅयड के इस्तेमाल की सलाह नहीं जाती है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों शारीरिक दूरी बनाए रखें, बंद जगहों पर मास्क के इस्तेमाल करें, समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। बीमारी के लक्षणों पर नजर रखने, शरीर के तापमान की जांच कराते रहे और ऑक्सीजन में उतार-चढ़ाव पर भी निगरानी रखने की सलाह दी है।

 रेमडेसिविर पांच दिनों तक लें 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यदि सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। पांच दिनों से ज्यादा दिनों तक तेज बुखार और खांसी है तो देर ना करते हुए डॉक्टर से दिखायें। मध्यम या गंभीर रोग के बढ़ने का खतरा हो तो रेमडेसिविर दवा पांच दिन तक लेने की सलाह दी गई है। इसमें पहले दिन 200 एमजी की और उसके बाद चार दिन 100 एमजी दवा लेने को कहा है।

कोविड के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग न करें

नेशनल टास्क फोर्स के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संशोधित गाइडलाइंस में लोपिनाविर-रिटोनाविर, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू), इवरमेक्टिन, मोलनुपिराविर, फेविपिराविर, एजिथ्रोमाइसिन और डॉक्सीसाइक्लिन जैसी दवाओं का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। कोविड-19 पर राष्ट्रीय निगरानी समूह ने वयस्क कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग न करने की सलाह दी है।

 

ग्रीनलैंड हॉस्पिटल में वैक्सीन रिएक्शन से तीसरे मासूम की भी मौत

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश