सोनीपत के दो अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, नहीं कर पाएंगे अल्ट्रासाउंड-सीटी स्कैन, रजिस्ट्रेशन रद्द

सोनीपत। सोनीपत में दो अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला समुचित प्राधिकरण ने भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद कर दिए हैं। अब ये दोनों अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन नहीं कर सकेंगे। कैथल और सोनीपत स्वास्थ्य विभाग ने मई में छापा मारकर यहां पर भ्रूण लिंग जांच होना पाया था। बाद में दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर निजी सुनवाई के लिए बुलाया गया लेकिन दोनों कोई सतुंष्टिपूण जवाब नहीं दे पाए।

जिला पीएनडीटी के प्रभारी डा. सुभाष गहलावत ने बताया कि मई में कैथल स्वास्थ्य विभाग को सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे भ्रूण लिंग जांच होने की सूचना मिली थी। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने महिला डिकोय को दलाल से संपर्क करने को कहा। दलाल महिला को आस्कर अस्पताल की डाक्टर के पास लेकर पहुंचा। वहां महिला को अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी के साथ संजीवन एक्सरे सेंटर पर भेजा गया। वहां पर महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया और गर्भस्थ शिशु के लिंग की जानकारी दी गई। इस पर विभाग की टीमों ने आस्कर अस्पताल के कर्मचारी, डाक्टर व अल्ट्रासाउंड सेंटर के रेडियोग्राफर के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए तीनों को पुलिस को सौंप दिया था।

दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर निजी सुनवाई में अपना पक्ष रखने को कहा गया। दोनों अस्पतालों के प्रतिनिधि जिला सलाहकार समिति के समक्ष पेश हुए और अपना पक्ष रखा लेकिन कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे सके। 22 जून को जिला सलाहकार समिति की बैठक में आदेश पारित करते हुए दोनों अस्पतालों के पंजीकरण रद करने का फैसला दिया गया। इसके बाद जिला समुचित प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए दोनों के पंजीकरण रद कर दिए हैं। अब ये दोनों अल्ट्रासाउंड या सीटी सीटी स्कैन नहीं कर पाएंगे।

  • Related Posts

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 8 views
    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 8 views
    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 10 views
    नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

    प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 10 views
    प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

    अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 6 views
    अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 18 views
    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस