यूपी में जल्द होगा 20 नए अस्पतालों का निर्माण

UP Hospitals: उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द ही योगी सरकार की ओर से प्रदेश वासियों को 20 नए अस्पतालों (UP Hospitals) का तोहफा मिलने वाला है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में  50 से लेकर 300 बेड केयपू बनाए जायेंगे। इन अस्पतालों में ओपीडी और मरीजों के भर्ती के साथ आईसीयू की सुविधा भी होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मोड पर डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मुफ्त में मुहैया कराई जायेगी।

50 बेड के आठ अस्पताल बनेंगे, जिससे 400 बेड बढ़ जाएंगे (UP Hospitals)

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है।  मरीजों को प्राइवेट अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेवाओं की तरफ रुख न करना पड़े। इसके लिए नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। पहले बेहतर इलाज के लिए प्रदेश वासियों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। लेकिन सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम से  मरीज आसानी से घर के पास ही इलाज करा सकेंगे। इसके साथ ही बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा।

नए बनने वाले अस्पतालों में 50 बेड के आठ अस्पताल बनेंगे, जिससे 400 बेड बढ़ जाएंगे। इसी तरह 100 बेड की क्षमता वाले आठ बेड और 200 बेड की क्षमता का एक अस्पताल और 300 बेड की क्षमता के तीन अस्पताल बनाए जायेंगे।  20 नए अस्पतालों के बनने से 2300 बेड बढ़ जायेंगे।

नए अस्पतालों में मरीजों को ये तमाम सुविधाएं प्राप्त होगी

इन नए अस्पतालों में मरीजों के लिए ओपीडी का संचालन होगा, मरीजों के भर्ती का इंतजाम होगा, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पीरेटरी मेडिसिन, आर्थोपैडिक्स, महिला रोग, ईएनटी समेत दूसरे विभागों का संचालन होगा। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग जांच की सुविधा होगी,  24 घंटे इमरजेंसी व जांच की सुविधा होगी।  कुछ अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा होगी, दवाएं मुफ्त मिलेंगी, फिजियोथेरेपी होगी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे, भवन वातानुकूलित होंगे।

ये भी पढ़ें- NCDRC ने दिल्ली के अस्पताल पर 1.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन