सरकारी की जगह खुलवाये निजी कालेज

चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी क्षेत्र के 7 नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया था। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने फाइल भी तैयार की, लेकिन सरकारी क्षेत्र के कॉलेज खोलने की बजाय प्राइवेट लोगों को लाइसेंस देकर उनके नर्सिंग कॉलेज खुलवा दिये गये। मामला पूर्व की हुड्डा सरकार के कार्यकाल का है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद, झज्जर, पंचकूला, कैथल, रेवाड़ी, मेवात और सोनीपत में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया था। फैसले के बाद विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके भेजा, लेकिन फाइल कई दिनों तक दबी रही। इसके बाद सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की बजाय सातों जिलों में प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी गयी। विज के अनुसार, जब यह फाइल उनके सामने आई तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ। उनका कहना है कि आखिर अपनी ही योजना को कोई ठंडे बस्ते में कैसे डाल सकता है। नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं, लेकिन पूर्व सरकार ने अपने खर्चे पर मेडिकल कॉलेज खोजने की बजाय प्राइवेट लोगों के कॉलेज खुलवा दिए ताकि वे प्रदेश में लूट मचा सके

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए