भिवाडी की दवा फैक्ट्री से सवा दो करोड़ की नशीली दवा जब्त

अलवर

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में करोड़ों रुपए की नशीली दवा कैटामाइन की खेप बरामद हुई। मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय ने मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। कैटामाइन महानगरों की हाईप्रोफाइल रेव पार्टियों में सप्लाई होने वाली ड्रग है। कंपनी से बड़ी मात्रा में कच्चा माल भी बरामद हुआ है। गत दिसम्बर में राजस्व खुफिया निदेशालय दिल्ली मुख्यालय की टीम ने अलवर के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कम्पनी में छापा मारा। वहां से 65 किलो कैटामाइन व करीब 12 किलो कच्चा माल बरामद किया। जब्त माल की कीमत दो करोड़ 27 लाख रुपए के आसपास आंकी गई है।

टीम ने कम्पनी में काम करने वाले चार कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया तथा मालिक विकास कुमार को दिल्ली के पालम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह पहला मौका नहीं हैए इससे पहले भी अलवर जिले में कई बार करोड़ों रुपए की कैटामाइन मिल चुकी है। कैटामाइन बड़े क्लब बार पबों में होने वाली हाईप्रोफाइल रैव पार्टी में सप्लाई होती है।

चार माह से चल रहा है कारोबार – सूत्रों ने बताया कि भिवाड़ी में करीब चार माह से यह कारोबार चल रहा था। यहां से यह नशीली दवा देश में कहां सप्लाई होती थी इसका पता लगाया जा रहा है।
मामले में कार्यवाही की बाद में रिपोर्ट पेश की जाएगी। कम्पनी में काम करने वाले लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि काम करने वाले कर्मचारियों को कम्पनी में बनने वाले सामान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 9 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए