भिवानी में खुलेगी फूड एंड टेस्टिंग लैब

भिवानी

हरियाणा नए साल के साथ स्वास्थ्य विभाग ने चार फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब खोलने का फैसला लिया है इनमें से एक लैब भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में बनेगी, अभी पूरे प्रदेश में ऐसी केवल दो ही लैब हैं, बताया जा रहा है कि नई लैब बनने के बाद फूड एंड ड्रग पदार्थों के मानकों की जांच रिपोर्ट एक तिहाई कम समय में मिलने लगेगी।

आज हर इंसान खाने-पीने की हर वस्तु बाजार से खरीदता है, यानी जो हम सेहत बनाने के लिए खरीद रहे हैं, कहीं वह सेहत बनाने की बजाय सेहत तो नहीं बिगाड़ रही इसके लिए जरूरी है उस चीज के मानकों की जांच और ये संभव है लैब में जांच के बाद। आज जब भी कहीं भी कोई शिकायत मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित वस्तु  और दवा के सैंपल तो ले लेती है, लेकिन प्रदेश में केवल दो फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब होने के चलते रिपोर्ट आने में महीने लग जाते हैं। ऐसे में रिपोर्ट आने के इंतजार में आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जा सकती। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में भिवानी, हांसी, पंचकुला और गुङगांव में नई लैब बनाने का फैसला लिया है।

चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल से सीएमओ डा. रणदीप पूनिया ने बताया कि चार नई लैब बनने के बाद जांच रिपोर्ट एक तीहाई कम समय में मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भिवानी में लैब बनने के बाद यहां महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, रोहतक, जीन्द व सोनिपत जिलों की फूड एंड ड्रग टेस्टिंग करवाई जा सकेगी।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 9 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए