अब बोलने से पता चल जायेगा खतरनाक बीमारी के बारें में

Type 2 diabetes: आज के दौर में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी हो गई है कि जिससे बहुत सारे लोग प्रभावित हैं। ये बीमारी से हम ग्रसित  हैं या नहीं इसके लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहते हैं। लेकिन अब डायबिटीज की जांच करना अपने स्मार्टफोन में एक वाक्य बोलने जितना आसान हो गया है। अमेरिका में क्लिक लैब्स के वैज्ञानिकों ने एक एआई मॉडल बनाया है। इसके लिए उम्र, लिंग, ऊंचाई और वजन सहित बुनियादी स्वास्थ्य डेटा के साथ-साथ लोगों की आवाज के छह से 10 सेकंड का उपयोग किया, जो यह पता लगा सकता है कि उस व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज है या नहीं।

 डिजिटल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित मॉडल में महिलाओं के लिए 89 प्रतिशत और पुरुषों के लिए 86 प्रतिशत सही पाया गया है। अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 267 लोगों (गैर या टाइप 2 डायबिटीज के रूप में निदान) को दो सप्ताह के लिए प्रतिदिन छह बार अपने स्मार्टफोन में एक वाक्य को रिकॉर्ड करने के लिए कहा। 18,000 से अधिक रिकॉर्डिंग से, वैज्ञानिकों ने गैर-डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज वाले व्यक्तियों के बीच अंतर के लिए 14 ध्वनिक विशेषताओं का विश्लेषण किया।

ये भी पढ़ें- मां-बाप ने 4 दिन के शिशु के अंगों का दान कर 6 शिशुओं को दी नई जिंदगी

क्लिक लैब्स के शोध वैज्ञानिक जेसी कॉफ़मैन का कहना है कि हमारा रिसर्च टाइप 2 डायबिटीज वाले और बिना टाइप 2 डायबिटीज वाले व्यक्तियों के बीच महत्वपूर्ण स्वर भिन्नताओं को उजागर करता है और डायबिटीज के लिए चिकित्सा समुदाय की जांच के तरीके को बदल सकता है। वॉयस टक्नोलॉजी की सहायता से अब आसानी से डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है। सिग्नल प्रोसेसिंग का उपयोग करके, वैज्ञानिक टाइप 2 डायबिटीज के कारण आवाज में बदलाव का पता लगाने में सक्षम हुए हैं।

गौरतलब है कि दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित लगभग दो में से एक, या 240 मिलियन वयस्क इस बात से अनजान हैं कि उन्हें यह स्थिति है और डायबिटीज के लगभग 90 प्रतिशत मामले टाइप 2 डायबिटीज के हैं।

 

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 15 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज