Rs 17 का सीरप 82 में

ग्वालियर
खांसी के सीरप के नाम पर दवा कंपनियां मरीजों के साथ ठगी कर रही हैं। नौ से 20 रुपए वाले ये सीरप बाजार में 100 से 120 रुपए एमआरपी पर बिक रहे हैं। हुजरात रोड स्थित होलसेल मार्केट सहित बाजारों में कई कंपनियों के सीरप कम दामों पर मिलते हैं, लेकिन यही सीरप जब रिटेल मेडिकल स्टोर पर पहुंचते हैं, तो 10 से 20 गुना कीमत पर बेचे जाते हैं।

एक शिकायत के आधार टीम हुजरात रोड स्थित दवा के थोक विके्रता पवन मेडिकल पर आरएमपी डॉक्टर बन कर पहुंची और खांसी के सीरप की मांग की। दुकानदार दीपक ने तत्काल ज्यादा प्रिंट रेट वाले सीरप सामने रख दिए। उसने बताया कि इन सीरप पर आपको ज्यादा फायदा हो जाएगा। टीम ने मौके से ही ड्रग इंस्पेक्टर से बात की, तो उन्होंने कहा कि अगर दुकानदार एमआरपी से ज्यादा रेट पर दवा बेचता है, तो हम उस पर कार्रवाई कर सकते हैं। अब दवाओं पर ज्यादा एमआरपी के बारे में सरकार को निर्णय लेना है। उल्लेखनीय है कि दवा कंपनी, रिटेल मेडिकल स्टोर संचालक व क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों के गोरखधंधे के कारण मरीजों के साथ धोखा किया जा रहा है। कंपनी संचालक दवाओं पर मनमाने प्रिंट छपवाकर डॉक्टर को मोटा कमीशन देते हैं। इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ता है।

हम प्रदेश भर में अभियान चलाएंगे-स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव का कहना है कि प्रदेश में कई स्थानों पर बिना बिल के फेंसीड्रिल कफ सीरप पकड़े गए हैं। हम इस मामले में ड्रग कंट्रोलर से समन्वय कर प्रदेशभर में कार्रवाई करेंगे।

  • Related Posts

    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

    दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 9 views
    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 10 views
    दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 8 views
    सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

    पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 7 views
    पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

    मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 13 views
    मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 30 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट