मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला, एक लाख की दवाइयां सील

एटा। मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से चलाए जाने का मामला सामने आया है। रिजोर में इस मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर लाखों की दवाइयां सील कर दी गई हैं।

मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के सैंपल लिए

जानकारी अनुसार रिजोर गांव में एक मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। इस बारे में सूवना मिलने पर उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की। सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने अपनी टीम समेत मौके पर जाकर छापामार कार्रवाई की। स्टोर संचालक से मांगने पर वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर से करीब एक लाख रुपये कीमत की दवाइयों को सील कर दिया। इसके अलावा, चार दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

38 प्रकार की दवाएं हो चुकी थीं एक्सपायर

औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गांव रिजोर में एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। जांच के समय पुलिस बल भी मौजूद रहा। दवा दुकान पर नीलेश कुमार मौजूद मिला। उनसे जब मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस दिखा पाने में असमर्थ रहा। टीम ने मेडिकल स्टोर में जांच-पड़ताल की। कुल 38 प्रकार की दवाएं ऐसी मिलीं, जोकि एक्सपायर हो चुकी थीं।

एक लाख की दवाइयां सील की

औषधि निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार इन दवाओं को सील कर दिया गया है। इन दवाओं की बाजारी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, चार दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह अलीगंज के गांव कंचनपुर का निवासी है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए