कफ सिरप की सप्लाई करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

रायपुर। कफ सिरप की सप्लाई करने पर मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश उपाध्याय के कब्जे से 23 पेटी कुल 2760 नग कफ सिरप जब्त हुआ है। आरोपी कमलेश नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। वहीं उसका मेडिकल स्टोर है। बताया गया है कि आरोपी रायपुर के तस्करों की मांग पर बस और कुरियर के जरिए प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करता था।

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नशे की चेन तोडऩे के लिए यह कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सिरप की सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने सिरप को नागपुर निवासी कमलेश उपाध्याय नामक व्यक्ति से खरीदना बताया। कमलेश सिरप को नागपुर से रायपुर बस और कुरियर से भेजता था। टीम ने नागपुर के कमलेश उपाध्याय की जानकारी निकालनी शुरू की।

नागपुर जाकर पकड़ा आरोपी

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और देवेंद्र नगर पुलिस की चार सदस्यीय टीम को नागपुर रवाना किया गया। टीम के सदस्यों ने आरोपित कमलेश के ठिकाने पर छापामारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने सिरप को मांग के आधार पर रायपुर व अन्य कई राज्यों में सप्लाई करने की बात स्वीकारी। आरोपित कमलेश उपाध्याय के मकान की तलाशी ली गई। मकान में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप का भंडार पाया गया।

रीवा से दवा दुकानदार अरेस्ट

अन्य मामले में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ अंतरराज्यीय आरोपी दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रामावतार गुप्ता मेडिकल दुकान संचालक निवासी महसांव जिला रीवा रीवा (मप्र) को गिरफ्तार किया है। रामनगर चौकी की टीम ने क्षेत्रांतर्गत सामुदायिक भवन के पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने रीवा से टेबलेट मंगवाई थी। इसके बाद क्राइम की टीम वहां रवाना हुई।

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद

टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रामावतार गुप्ता की दुकान पर जाकर रेड की। पूछताछ करने पर उसने बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लोगों को मांग के आधार पर बेचने की बात कही। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार, थाना डीडी नगर क्षेत्र में आरोपित रोहित महानंद के कब्जे से 250 टेबलेट और थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में आरोपित जसबीर सिंह के कब्जे से 304 नग टेबलेट बरामद की गई हैं।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक