फार्मेसी से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतिबंधित टेबलेट का जखीरा जब्त किया

यमुनानगर। फार्मेसी से प्रतिबंधित टेबलेट का जखीरा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने की। टीम ने गांव कामी माजरा स्थित फार्मेसी पर रेड कर प्रतिबंधित लाख 35 हजार टेबलेट बरामद की हैं। आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में तैनात एएसआई मोहन ने बताया कि वह देर शाम गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि कामी माजरा स्थित फार्मेसी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई की टेबलेट रखी हुई हैं।

सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फॉर्मेसी की जांच की। टीम को मौके से प्रतिबंधित दवाई की एक लाख 35 हजार टेबलेट बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत सभी टेबलेट को कब्जे में ले लिया। आरोपी फार्मेसी संचालक दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहन ने बताया कि आरोपी फार्मेसी संचालक दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ