मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, 80 हजार की एलोपैथिक दवाएं सीज

शाहजहांपुर। मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एलोपैथिक दवाएं सीज की गई हैं। सीज की गई इन दवाओं की कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को अवैध रूप से संचालित किए जाने के फलस्वरूप की है। मेडिकल स्टोर में मिली दवाई को सीज कर दिया गया है। स्टोर से तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।

यह है मामला

सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल संदीप मिश्रा को अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाए जाने की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा और राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौ पर दबिश दी। टीम ने सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कहलिया में बिना लाइसेंस चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर पर रेड की।

एलोपैथिक दवाओं को किया सीज

मेडिकल स्टोर

यह मेडिकल स्टोर गांव आदमपुर दक्षिणी निवासी रामतीर्थ चला रहा था। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक से स्टोर संबंधी कागजात मांगे तो वह इन्हें नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने स्टोर से 80 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाओं को सीज कर दिया। इसके अलावा, मौके से तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी लिए गए। औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि संैपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा