सर्वाइकल कैंसर से देश में रोजाना 211 महिलाओं की मौत

नई दिल्ली। सर्वाइकल कैंसर देश में रोजाना 211 महिलाओं की जान ले रहा है। हाल के बरसों में सर्वाइकल कैंसर एक महामारी की तरह फैल रहा है। मशहूर मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत ने इस बीमारी के खतरे से आगाह किया है। केंद्र सरकार ने इस बार के अंतरिम बजट में महिलाओं की सेहत को लेकर काफी ध्यान देने की बात कही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन अभियान चलाने का ऐलान किया है।

सर्वाइकल कैंसर के बढ़ रहे मामले

महिलाओं के लिए दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी सर्वाइकल कैंसर है। महिलाओं में हर तरह के कैंसर के करीब 18 प्रतिशत मामले सामने आते हैं। हर साल करीब 1 लाख 20 हजार नए मामले सर्वाइकल कैंसर के आते हैं। इसमें 77 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो जाती है।

यानी हर रोज करीब 211 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से जान गंवाती हैं। देश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एक फीसदी महिलाएं ही कराती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कम से कम 70 प्रतिशत महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच होनी चाहिए।

बचाव के लिए वैक्सीन की कारगर

सर्वाइकल कैंसर के कारण हर साल हजारों महिलाओं की जान जा रही है। हालांकि, इससे बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। अगर सही उम्र में इस वैक्सीन को लगवा लिया जाए तो इस गंभीर बीमारी को 98 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर यूट्रस के सर्विक्स में होता है। इस बीमारी के लक्षण भी जल्दी नहीं दिखते हैं। केवल जांच कराने पर ही इसका पता चल पाता है। दुनिया के कई देशों में इस बीमारी से बचने के लिए मुफ्त वैक्सीन लगवाई जाती है।

फेमस मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर ने ली जान

फेमस मॉडल पूनम पांडे की मौत भी सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। वो महज 32 साल की थीं। ये बीमारी किसी भी उम्र में महिलाओं को हो जाती है। अगर इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र इलाज है। इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सरकार ने बच्चियों को इसकी वैक्सीन लगाने का फैसला किया है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ