ड्रग कंट्रोलर्स को सरकार के निर्देश, अब करना होगा ये जरूरी काम

नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर्स के लिए बेहद जरूरी खबर है। केंद्र सरकार के निर्देशों में अब हर महीने औषधि निरीक्षक को जांच के लिए कम से कम 10 सैंपल लेने होंगे। इनमें नौ दवाएं और एक सैंपल सौंदर्य प्रसाधन या फिर चिकित्सा उपकरण का होना चाहिए। नकली और घटिया दवाओं पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में बताया गया है कि शहरों या कस्बों में ही नहीं, बल्कि गांवों और दुर्गम स्थानों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास बनी दवा दुकानों पर भी जांच जरूरी है।

एक स्थान से तीन सैंपल लेना जरूरी

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22 एवं 23 के तहत इन निर्देशों में बताया गया है कि औषधि निरीक्षक को एक स्थान से तीन सैंपल लेना अनिवार्य है। औषधि निरीक्षक को जांच रिपोर्ट दिल्ली भी भेजनी होगी।

औषधि निरीक्षकों को अपने क्षेत्र की जनता और डॉक्टरों के साथ संपर्क में रहना जरूरी है। नकली या घटिया दवाओं की बिक्री रोकने में इनकी भूमिका खास है। इनसे प्राथमिक सूचनाएं मिल सकती हैं। यह भी ध्यान देना होगा कि किन दवाओं पर सबसे ज्यादा छूट ग्राहकों को दी जा रही है?

दुर्गम स्थानों पर भी करनी होगी जांच

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक नमूना चयन के लिए हमारे पास कोई परिभाषित पद्धति नहीं थी। औषधि निरीक्षक अपने व्यक्तिगत ज्ञान के आधार पर ही नमूनों का चयन करते थे। इनमें अधिकतर नमूने बड़ी कंपनियों के लिए जाते थे। गांव या दुर्गम स्थानों पर औषधि निरीक्षकों का ध्यान नहीं होता था। अगर हम देश के आखिरी छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की बात कर रहे हैं तो हमें यह भी देखना होगा कि वहां उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता कैसी है?

बनानी होगी सैंपल योजना

सभी औषधि निरीक्षक अपने नियंत्रण प्राधिकारी के परामर्श से एक सैंपल योजना तैयार करेंगे। इसमें ग्रामीण और दुर्गम स्थान शामिल होना अनिवार्य है। हर महीने और वार्षिक कार्रवाई की रिपोर्ट दिल्ली तक साझा करनी होगी। कुछ बीमारियों के लिए स्थानीय क्षेत्रों में उपयोग की जाने वाली दवाएं, मौसमी बीमारियों के लिए दवाओं को प्राथमिकता देनी होगी।

Related Posts

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

गोपालगंज (बिहार)। मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। महुअवां गांव में ड्रग विभाग और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मकान पर छापेमारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब