गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब किया है। अदालत ने यह आदेश डॉ. बृजमोहन मंगल, डॉ. जमुना दास और डॉ. अरविंद बंसल के विरुद्ध जारी किया है। कोर्ट ने मामले में दायित्वों का सही निर्वहन न करने पर तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों के खिलाफ भी विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

क्लीनिक में प्रसव के बाद बिगड़ी स्थिति

मुरैना निवासी रॉकी गोयल ने अपनी बहन शिल्पी की मौत के मामले में निहालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिल्पी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन डॉ. बृजमोहन मंगल के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। वहां डॉ. बृजमोहन मंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन कर दिया।

ऑपरेशन के बाद शिल्पी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के रवि अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के दौरान महिला के शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर दिया। यानी मल्टी ऑर्गन फेलियर की स्थिति सामने आई। उसी रात शिल्पी की मौत हो गई।

अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ याचिका पर आदेश

गर्भवती की मौत मामले की जांच निहालगंज थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक केदारनाथ गुर्जर ने की थी। जांच के दौरान डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से मामले की पड़ताल कराई गई। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान अधिकारी ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी थी। हालांकि पीडि़त पक्ष ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को अस्वीकार करते हुए इसके खिलाफ अदालत में विरोध याचिका पेश की। इसी याचिका पर अदालत ने मामले में डॉक्टरों के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया।

जांच अधिकारी और डॉक्टरों पर तीन महीने में कार्रवाई

अदालत ने अनुसंधान में दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन न करने पर तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी केदारनाथ गुर्जर के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर को तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा गया है। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. दीपक जिंदल, डॉ. मनोज सिंघल और डॉ. आरडी गोयल के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भरतपुर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें तीन महीने के भीतर रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करनी होगी।

Related Posts

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

गोपालगंज (बिहार)। मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। महुअवां गांव में ड्रग विभाग और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मकान पर छापेमारी…

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

नई दिल्ली। नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी। भारत अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का इस्तेमाल दवा के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के लिए करेगा। इस दिशा में विज्ञानियों,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब