झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत, किया गिरफ्तार

भरतपुर। झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जिले के डीग में एक मरीज की मौत हो गई। मामला सामने आने पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों में हडकंप मच गया। विभाग की टीम ने तुरंत झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा और आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि यह अवैध क्लीनिक पुलिस थाने के पास ही संचालित किया जा रहा था।

यह है मामला

कामां थाना इलाके में एक व्यक्ति की मौत के बाद चिकित्सा विभाग जागा। विभाग ने अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की। कामां थाने के बगल में ही चल रहे संजीवनी क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची। वहां क्लिनिक चला रहे व्यक्ति से दस्तावेज मांगे तो उसके पास चिकित्सा संबंधी कोई प्रमाण नहीं मिले। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने इस अवैध संजीवनी क्लीनिक को सील कर दिया। मौके से दवाइयां और उपकरणों को भी जब्त कर लिया है।

गलत इंजेक्शन देने से हुई मरीज की मौत

बता दें कि झोलाछाप डॉक्टर सतीश द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद एक मरीज की मौत हो गई। उसके परिजनों ने अस्पताल के बाहर बवाल कर डाला। मामला सामने आने पर चिकित्सा विभाग एक्शन में आया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी केडी शर्मा के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर कार्रवाई की गई।

केडी शर्मा ने कामां थाने में शिकायत देते हुए बताया कि गलत इंजेक्शन देने से व्यक्ति की मौत के बाद उच्च अधिकारियों से निर्देश के बाद एक चिकित्सा विभाग की टीम का गठन किया गया। एक नर्सिंग स्टाफ की महिला को बोगस ग्राहक बनाकर संजीवनी क्लिनिक पर भेजा गया।

अवैध क्लिनिक को किया सील

झोलाछाप डॉक्टर

क्लिनिक पर एक व्यक्ति मिला जिसने महिला कर्मचारी को अपना नाम सतीश बताया। सतीश ने अपने आप को डॉक्टर बताया। उसने महिला कर्मचारी की जांच की। तभी वहां चिकित्सा विभाग की टीम पुलिस के साथ पहुंची। टीम ने सतीश नाम के व्यक्ति से उसके डॉक्टर होने के कागज मांगे लेकिन उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। टीम ने क्लीनिक से दवा, सर्जरी उपकरण सहित सभी सामान को जब्त किया गया। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। वहीं, आरोपी झोलाछाप डाक्टर सतीश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 2 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस